पूर्व आईजी भारत सिंह का निधन, अंतिम संस्कार रोहिला गांव में गुरूवार को

0
1469

फर्रुखाबाद: सिपाही से आई जी तक का सफ़र तय करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व आई जी भारत सिंह का आज दिल्ली में सुबह निधन हो गया| श्री सिंह का दिल्ली में ex ig bharat singhइलाज चल रहा था| श्री सिंह का अंतिम संस्कार 11 अप्रैल 2013 को उनके पैत्रक गाँव मोहम्दाबाद के रोहिला गाँव में होगा|

[adrotate banner="3"]

ब्रिटिश हुकूमत से फौज में नौकरी शुरू करके पुलिस महानिरीक्षक पद से रिटायर होने वाले भारत सिंह यादव ने इसी वर्ष विगत 07 फवरी को अपने जीवन के एक सौ एक वर्ष पूरे थे। पुलिस विभाग में अनुपम उपल्‍धि के कारण वह अपने जीवन काल में ही विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्‍य ज्ञान का एक प्रश्‍न बन गये थे। वह अकेले ऐसे व्‍यक्‍ति थे जिसने सिपाही से कैरियर शुरू कर के आईजी तक का पद सुशोभित किया था।

विगत वर्ष हुए सौंवे जन्‍मदिन के समारोह पर पूर्व आईजी को सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर की ओर से सूबेदार गुरुमीत सिंह ने सैनिक बैंड की मधुर धुन के बीच गुलदस्ता भेंटकर उन्हें बधाई दी थी। सेना के बैंड ने पूर्व आईजी के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया था। उनके बड़े पुत्र मेजर जनरल पुष्कर सिंह यादव, कर्नल स्वतंत्र सिंह तथा सबसे छोटे पुत्र ब्रिगेडियर जितेन्द्र सिंह यादव ने आगंतुकों का स्वागत किया था। नगर पंचायत ईओ सर्वेश कुमार ने भी गुलदस्ता भेंट कर पूर्व आईजी को शतायु होने पर बधाई दी थी। अनेक उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने उनके दीर्घायु की कामना की थी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]