देवी गीतों पर जमकर थिरके कांवरिये, गोला व पूर्णागिरि देवी दर्शन के लिए रवाना

0
156

FARRUKHABAD : जय भोले बाबा कमेटी द्वारा कांवर यात्रा गोला व माता पूर्णागिरि दर्शन यात्रा में आधा सैकड़ा लोग गोला के लिए रवाना हुए। इस दौरान jay bholebaba commetty1jay bholebaba commetty2कावंरिये व देवी भक्त डीजे की धुनों पर जमकर थिरके।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को सभी शिवभक्त कांवरियों ने अपने अपने पंडों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी भक्त पन्डाबाग मंदिर में पूजन करने के बाद मठिया देवी मंदिर में पूजन किया। बाद में सभी भक्त बढ़पुर देवी मंदिर में पहुंचे जहां पूजन करने के बाद होली खेली। जहां से रवाना होने के बाद घटियाघाट गंगा तट पर स्नान कर गंगा जल भरकर गोला रवाना हुए। कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले ने जानकारी दी कि कमेटी की तरफ से सभी भक्त हर वर्ष सावन व होली के बाद भगवान भोलेनाथ के दरबार में कई वर्षों से जाते हैं। इस बार सभी लोग गोला में कांवर चढ़ाकर माता पूर्णागिरि दर्शन करेंगे।

[bannergarden id=”8″]

उसके बाद पड़ोसी देश नेपाल में सिद्ध बाबा के दर्शन कर वापस आयेंगे। जिसमें मुख्य रूप से दिलीप दुबे, कल्लू गुप्ता, राजकुमार सक्सेना, सोनू शुक्ला, देवी गुप्ता, विपिन बाजपेयी, शिव गोपाल वर्मा, दर्शन शर्मा, राहुल सक्सेना, शिब्बू बाजपेयी, धर्मवीर चौहान, शक्ती वर्मा, दीपक गुप्ता, शनि, रिंकू, आकाश, नरेन्द्र, चंदन, अमित, सचिन वर्मा, मनोज दीक्षित आदि मौजूद रहे। [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]