इश्क का भूत: पत्नी छोड़ प्रेमिका ले उड़ा युवक

0
131

FARRUKHABAD : इश्क पर जोर नहीं,ये तो वो ‘आतिश’ है ग़ालिब ! लगाये न लगे ! बुझाये न बुझे !  उपर्युक्त पंक्ति वैसे तो साधारण है लेकिन वास्तविकता premi-premekaअसाधारण है,शब्द छोटा है, लेकिन किसी व्यक्तित्व को “साधारण से असाधारण या असाधारण से साधारण” बनाने में अहम भूमिका होती है! शादियों से चली आ रही इश्क की कहानिया तो सभी ने सुनी ही होगी लेकिन इसी शब्द पर आधारित जनपद फर्रुखाबाद में भी घटना घटी। एक युवक को इश्क का इस कदर भूत चढ़ा कि वह एक के बाद दूसरी प्रेमिका बदलने लगा। पहले तो उसने एक महिला के साथ प्रेमविवाह किया लेकिन बाद में दूसरी महिला से उसके प्रेम सम्बंध बने तो उसने पहली को छोड़ने का प्लान बना लिया। जिसके बाद बच्चों व पत्नी को छोड़कर अपनी दूसरी प्रेमिका के साथ फुर्र हो गया। बेचारी पत्नी पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर हो रही है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

घटना बीते 29 मार्च की है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निनौआ निवासी नीरज उर्फ निज्जू बुढ़नामऊ निवासी एक सोनी नाम की लड़की को लेकर रफूचक्कर हो गया। नीरज की पत्नी प्रीती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पति की बरामदगी की गुहार लगायी है। प्रीती ने कहा है कि उसके पति सुरेश का स्वर्गवास हो चुका है। जिसके बाद उसने अदालत के माध्यम से नीरज के साथ प्रेम विवाह कर लिया। कोर्ट मैरिज के बाद वह व नीरज बच्चों के साथ काफी दिन से साथ_साथ रह रहे हैं। इसी बीच  बुढ़नामऊ निवासी सोनी के साथ नीरज उर्फ निज्जू की आंखे चार हो गयीं। सोनी की आशिनाई में नीरज इस कदर पागल हो गया कि वह बीते २९ मार्च को उसे लेकर कहीं रफूचक्कर हो गया। अब वह बच्चों को लेकर दर दर ठोकरें खा रही है। महिला प्रीती ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है।

bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]