मंत्री नरेन्द्र सिंह के पहुंचने की अटकलों के बीच छावनी बना परमनगर

0
99

Paramnagar Paramnagar2FARRUKHABAD : थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम परम नगर निवासी किशोरी के आरोपों के अनुसार उसे अपहरण के बाद मंत्री पुत्र की फर्रुखाबाद स्थित कोठी से बरामद करने की खबर से पूरे प्रदेश में सनसनी का माहौल फैल गया। एक तरफ अदालत ने वीडियोग्राफी के साथ उसके वयान दर्ज किये थे तो वहीं मीडिया में खबरों के चलने के बाद पूरे प्रदेश की जनता की नजरें इस समय परम नगर पर टिक गयीं हैं। शुक्रवार को मंत्री नरेन्द्र सिंह के खुद परम नगर पहुंचने की अटकलों के चलते गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किशोरी के घर के इर्द गिर्द भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

प्रदेश सरकार में होमगार्ड, पीआरडी व व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव लव पर बरामद किशोरी ने आरोपों की झड़ी लगा दी। किशोरी के अनुसार अपहरण करने के बाद पुलिस ने उसे फर्रुखाबाद स्थित मंत्री पुत्र की कोठी से बरामद किया था, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई चौराहे को दिखाया। जिसको लेकर पुलिसकर्मियों पर भी तलवार लटकती नजर आ रही है। अगर आरोप सही सिद्ध हुआ तो पुलिस कर्मियों पर विभागीय गाज गिरने के आसार बन गये हैं। शुक्रवार को अटकलें लगायी जा रही हैं कि स्वयं मंत्री इस विषय पर किशोरी के परिजनों से मिलने के लिए जा सकते हैं।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

जिसको लेकर ग्राम परम नगर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एक सेक्शन पीएसी के अलावा चार महिला कांस्टेबिल, दो सिपाही और एक दरोगा को तैनात कर दिया गया है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। किशोरी अभी भी अपने वयानों पर ही डटी हुई है। अन्य कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के भी परम नगर पहुंचकर किशोरी के परिजनों से मिलने की संभावना जतायी जा रही है।

[adrotate banner="2"]