हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का टेंकर पेट्रोल ब्लेक करते पकड़ा

0
115

फर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद के फैजबाग स्थित मिताली फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरकर ला रहा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का टेंकर रास्ते में एक tankerपरचून की दुकान पर पेट्रोल की काला बाजार करते तहसीलदार कायमगंज ने पकड़ लिया। मिलावटी पेट्रोल होने की भी संभावना जतायी गयी है।

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगंज खरेटा के पास एक परचून की दुकान पर एक टेंकर को पेट्रोल उतारते देखकर कुछ ग्रामीणों ने तहसीलदार कायमगंज को फोन पर सूचना दे दी। सूचना पाकर तहसीलदार कायमगंज मौके पर जा धमके। उन्होंने टेंकर नम्बर यूपी 79/9642 के चालक को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी की पेट्रोल भरकर शमसाबाद फैजबाग स्थित मिताली फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल ले जा रहा था। जोकि विनोद कुमार शर्मा का है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]