तीन बैठकों में उपस्थित न रहने वाले पदाधिकारी होंगे बाहर

0
101

FARRUKHABAD : लोकसभा प्रत्याशी जयवीर सिंह के आवास पर बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष अजय भारती Ajaya bharti bspने कहा कि तीन बैठकों में उपस्थित न रहने वाले कार्यकर्ताओं पर गंभीरता से विचार कर बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कार्यकर्ता अभी से ही जुट जायें।

[adrotate banner="3"]

जिला कमेटी व जिलाध्यक्ष के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजि की गयी बैठक में चारो विधानसभा के संगठन की समीक्षा की गयी। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय भारती ने लोकसभा प्रत्याशी जयवीर सिंह को जिताकर बहन जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि जिला व विधानसभा कमेटी में जो पदाधिकारी हैं वह अपने पद का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। अगर उनके पास समय नहीं है तो अपने दूसरे साथियों को कार्य करने का मौका दें। आगे से जो पदाधिकारी तीन मीटिंगों में उपस्थित नहीं होंगे उनके प्रति गंभीरता से विचार कर कार्यवाही की जायेगी। सपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न को बहुजन समाज पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर दलितों पर हो रहा अत्याचार न रुका तो पार्टी जिले से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

इस दौरान सुदेश पाल, सरिता शाक्य, रामरतन गौतम, प्रमोद जाटव, जंगाली लाल बाथम, चन्देश राजपूत, राकेश राठौर, मनोज सत्यार्थी, विजय गौतम, विनोद गौतम, राजकुमार गौतम, अजय राजपूत, ईश्वरदयाल, सीताराम, मुकेश भाष्कर, राजू शंखवार, संदीप तिवारी, सुशील चौहान, महेश जाटव, आशीष गुप्ता, जितेन्द्र जाटव, एकलव्य कुमार, सुभाष गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]