संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने गोली मारी

0
110

FARRUKHABAD : थाना मेरापुर क्षेत्र के प्रहलादपुर निवासी 27 वर्षीय एक युवक ने उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। जब उसकी ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी के साथ विवाद का समझौता करा रहे थे। घायल युवक को निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

heeralalहीरालाल पुत्र रामप्रकाश राठौर की पत्नी रेनू ने बीते पांच दिन पूर्व अपने जेठ श्यामबिहारी को दो किलो सरसों दे दी थी। जिस बात को लेकर रेनू के पति हीरालाल ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। पति पत्नी में विवाद चल रहा था। घायल हीरालाल की पत्नी रेनू ने बताया कि उसके विवाद का समझौता कराने के लिए नबावगंज क्षेत्र के ग्राम चंदनी निवासी वेदराम व भाई स्वदेश, रामकिशोर मंगलवार को उसकी ससुराल आये थे।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

कमरे के अंदर समझौते को लेकर हीरालाल, उसकी पत्नी व साले, ससुर बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी अचानक हीरालाल ने तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। गोली लगने से हीरलाल गंभीर रूप से घायल हीरालाल को नाला मछरट्टा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]