चोरी की ट्राली कटते पकड़ी, कबाड़ी की दुकान से पार्टस बरामद

0
109

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया में चोरी की ट्राली काटे जाने की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने अमित कटियार के घर chorपर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने आधी कटी हुई ट्राली बरामद कर ली। अमित की निशानदेही पर मऊदरबाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला ढुइयां में स्थित एक कबाड़ी की दुकान से भी पार्टस बरामद किये गये हैं।

[adrotate banner="3"]

रविवार को सुबह फतेहगढ़ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक ट्रैक्टर ट्राली बेल्डिंग मशीन के द्वारा नवदिया स्थित एक घर में काटी जा रही है। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने नवदिया निवासी अमित कटियार के घर पर दल बल के साथ छापा मारा। छापे के दौरान अमित व ट्राली काट रहे गुड्डू उर्फ राजू को ट्राली काटते रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ट्राली चोरी की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनो युवकों को हिरासत में ले लिया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

अमित कटियार ने पुलिस को बताया कि गुड्डू की मऊदरबाजा थाना क्षेत्र के cylenderमोहल्ला ढुइयां में कबाड़े की दुकान है। जिसके बाद पुलिस ने कबाड़े की दुकान पर छापा मारा तो वहां से काफी सामान बरामद कर लिया। पुलिस को एक ट्रैक्टर की छतरी भी मिली है। अभी तक यह नहीं पता लगाया जा सका है कि ट्राली किसकी है। पुलिस ने राजेपुर क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर गढिया में छापा मारकर फैजूम उर्फ मदना को भी हिरासत में लिया है। अमित, गुड्डू व फैजूम से कोतवाली पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। एक गोदाम में भी कुछ ट्रैक्टर पार्टस बंद बताये गये हैं।

godam

[adrotate banner="2"]