आम आदमी पार्टी ने केन्द्र व राज्य सरकारों की गतिविधियों को लेकर किया सांकेतिक धरना

0
136

FARRUKHABAD :  देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, प्रदेश में फैले अराजकता के वातावरण तथा जनलोकपाल अधिनियम उसकी मान्यताओं के विपरीत पास किये जाने की शासन की नीतियों के विरूद्ध आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में अनिश्चितकालीन अनशन करने का निर्णय AAPलिया है। जिसको लेकर जनपद में भी सांकेतिक अनशन किया गया। अनशन के दौरान केन्द्र व राज्य सरकारों की नीतियों का विरोध किया गया।
ऱाष्ट्रीय स्तर पर पार्टियों की नीतियों और कार्यक्रमों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अतुल शर्मा के नेतृत्व में बढपुर स्थित स्वराज कुटीर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना अनशन का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र व राज्य  सरकारों की गलत नीतियों का कडा विरोध किया गया। वरिष्ठ नागरिक रक्षा समिति के महासचिव यदुनन्दनलाल गोस्वामी व आरडी कनौजिया ने केन्द्र सरकार द्वारा जनलोकपाल विधेयक ईमानदारी से पारित न करने का केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया। सभी ने एक स्वर से जनलोकपाल विधेयक पारित ने करने तक संघर्ष जारी रखने का आहवान किया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

इस अवसर पर देवकीनन्दन गंगवार, प्यारे वारसी, श्रीमती आरती सक्सेना, सुनील शर्मा, गोविन्द सागर, दीपक, शहनवाज अली, इमरान अंसारी, अजीम अंसारी, मंजू यादव, अजय वर्मा, श्रीधर दुवे, आदि कई लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]