नये जिला जज के कार्यभार ग्रहण करते ही अधिवक्ताओ में खुशी की लहर

0
144

FARRUKHABAD : जनपद में नये जिला जज नरेश जैन ने अपनी आमद करा दी है। जिला जज कार्यालय पहुंचकर डीजे ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद dj naresh jainउन्होंने सभागार में अधिवक्ताओ से भेंट की। अधिवक्ताओ से भेंट के दौरान उन्होंने कहा कि हमारा काम जनता को न्याय दिलाना है। इस दौरान अधिवक्ताओ ने एक दूसरे का मुहं मीठा कराकर खुशिया मनायीं।

[adrotate banner="3"]

जनता हमसे न्याय की आश लेकर आती है उसे उसके कर्म के अनुसार न्याय देना है, उसी प्रकार हमारा व आपका कर्तव्य है कि हम लोग मिलकर जनता के हित के लिए कार्य करें। हम लोग आपस में एकजुट होकर रहें व हम आपकी समस्यायें समझें और आप हमारी सभी समस्यायें समझें। तभी हम लोग जनता के लिए कुछ कर सकते हैं। नये जिला जज के आने की खुशी में अधिवक्ताओ ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायीं।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

 

 

 

[adrotate banner="2"]