कमालगंज क्षेत्र को आदर्श विकासखण्ड क्षेत्र बनाने के लिए होगी पंचायत

0
126

RASHID SIDDIQUI BLOCK PRAMUKHकमालगंज (फर्रुखाबाद): वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से प्रेरित होकर विकासखण्ड कमालगंज के क्षेत्र पंचायत प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी के अथक प्रयास एवं भोजपुर विधायक जमालुद्दीन के निर्देशन में विकासखण्ड कमालगंज एक आदर्श विकासखण्ड बनने की प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जिसके लिए 21 मार्च को एक महा पंचायत का आयोजन रखा गया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

21 मार्च को 11 बजे माननीय विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी की अध्यक्षता में कमालगंज विकासखण्ड के प्रांगण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक आमंत्रित की गयी है। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान एवं क्षेत्रीय जनता के सामने विकास परक योजनाओं को रखकर सुझाव मांगने के साथ ही उपलब्धियां भी बतायी जायेंगी। 21 मार्च को राशिद जमाल सिद्दीकी का एक वर्ष पूरा होने पर हर्ष भी मनाये जाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

[adrotate banner="2"]