शौच गयी दलित महिला से बलात्कार

0
91

FARRUKHABAD: थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम इमादपुर थमरई में बीते दिन 19 मार्च को सुबह 4 बजे शौच करने गयी एक दलित महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने पकड़कर बलात्कार कर दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस से गुहार लगायी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। जिसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक से डाक्टरी परीक्षण कराने व रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

पीड़ित महिला रेखा रानी पत्नी शिवकुमार निवासी इमादपुर थमरई ने पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र सिंह को दिये गये प्रार्थनापत्र में कहा है कि 19 मार्च को वह सुबह चार बजे अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर शौच करने के लिए निकली थी। तभी गांव के ही बादाम पुत्र ऋषीपाल बाथम ने उसे पकड़कर जबरन बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी। महिला ने पूरा वाकया जब अपने घर पर बताया आकर तो उसका पति उसे थाना शमसाबाद ले गया। जहां पर थाना शमसाबाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित रेखा रानी ने अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर डाक्टरी परीक्षण कराकर दोषी के विरुद्व कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।

[adrotate banner="2"]