भतीजे का प्रवेशपत्र लेने जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

0
115

policeFARRUKHABAD : कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला गोनसहाय निवासी 30 वर्षीय गन्धर्व सिंह पुत्र अर्जुन सिंह यादव की उस समय सड़क हादसे में मौत हो गयी जब वह अपने भतीजे का प्रवेशपत्र लेने छिबरामऊ जा रहा था। घटना में उसका साथी घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

गन्धर्व सिंह का भतीजा हरेन्द्र हाईस्कूल का छात्र है। जिसका प्रवेशपत्र लेने के लिए गन्धर्व अपने साथी मोहम्मदाबाद के ही नगरिया निवासी राजू यादव के साथ छिबरामऊ के लिए निकला था। बीते सोमवार की देर शाम वापस आते समय छिबरामऊ क्षेत्र के कुंवरपुर कन्डौली के निकट किसी अज्ञात वाहन से बाइक सवार गन्धर्व की भिड़न्त हो गयी। जिससे गन्धर्व गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस घायल गन्धर्व व राजू यादव को छिबरामऊ ले गयी।

[bannergarden id=”8″]

जहां हालत नाजुक होने पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। घायल गन्धर्व के भाई किशनपाल यादव उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उunknownसे मृत घोषित कर दिया और राजू यादव की हालत नाजुक होने पर उसे आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती किया गया। मंगलवार प्रातः कादरीगेट चौकी इंचार्ज संतोष भारद्धाज ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
तांगे से भिड़कर अज्ञात बाइक सवार की मौत
फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम गैसिंगपुर के निकट एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर तांगे से जा टकरायी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।

बाइक संख्या यूपी 76 ए/9911 पर सवार युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना के बाद अज्ञात युवक का शव लोहिया अस्पताल भिजवाया गया।

 

[adrotate banner="2"]