मां बेटी के इनामी हत्याभियुक्त को दबोचा

0
134

asp omprakashFARRUKHABAD : थाना शमसाबाद क्षेत्र के गदनपुर वक्त निवासी मालती देवी पत्नी हरपाल सिंह व कुमारी राधा पुत्री हरपाल सिंह की हत्या 29 सितम्बर की रात में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के मामले में आरोपी हत्याभियुक्त सुखलाल को पुलिस ने सुतहट्टी तिराहा से दबोच लिया।

[adrotate banner="3"]

हत्याभियुक्त सुखलाल उर्फ सुक्खा पुत्र रुकमंगल सिंह अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जिस पर थाना नबावगंज, शमसाबाद, मऊदरवाजा में लगभग 34 मुकदमें विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। बीते 29 सितम्बर 2011 की रात में सुखलाल ने गांव की ही महिला मालती देवी व उसकी पुत्री राधा की अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में सुखलाल फरार चल रहा था। सुखलाल पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने सुखलाल को सुतहट्टी तिराहे से तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों को बताया कि सुखलाल अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जिसको काफी प्रयास के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

[adrotate banner="2"]