पिता पुत्र सहित तीन लापता

0
126

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी पिता पुत्र सहित तीन लोग अचानक गायब हो गये। मोहल्ले में अपहरण की चर्चायें तेज हुईं तो पुलिस हरकत में आयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

मुकेश चौहान का 11 वर्षीय पुत्र छोटू बूरा वाली गली में एक होटल पर काम करता था तो वहीं उसके अन्य परिवारी भैंस इत्यादि पालने का काम करते थे। सोमवार प्रातः से छोटू कहीं गायब हो गया। परिजन उसको ढूंढने में लगे थे कि एक कार पर आये कुछ लोगों ने छोटू के पिता मुकेश व चाचा राकेश को जबरन कार में बैठा लिया और फरार हो गये। मोहल्ले में अपहरण की चर्चायें तेज हुईं तो राकेश की पत्नी कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना के सम्बंध में जानकारी दी।

इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि संभवत: तीनो को किसी पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया है। मामले के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

[adrotate banner="2"]