लखनऊ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

0
140

Lucknow sex racketलखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे मशहरू इलाका हजरतगंज में नवल किशोर रोड स्थित गोविंदा बिल्डिंग में गैलेक्सी पार्लर में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। इसका खुलासा करते हुए एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है| इस गिरोह से जुड़े दलालों की छानबीन की जा रही है|

[adrotate banner="3"]

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी जे रवींद्र गौड ने बताया है कि उनसे एक गोपनीय पत्र के जरिये इसकी शिकायत की गई थी| सीओ क्राइम एनपी सिंह के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी नागेंद्र चौबे, एसओ महिला थाना शिवा शुक्ला व अन्य पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार देर शाम नवल किशोर रोड स्थित मसाज पार्लर में दबिश दी। जहाँ पार्लर के संचालक आशियाना सेक्टर एम निवासी दमन अरोड़ा, उनकी पत्नी, ग्राहक आलमबाग निवासी सुशील ठाकुर, चंदरनगर निवासी संदीप सिंह तथा चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई युवतियों में दो राजाजीपुरम, एक गुडंबा व एक इटावा के रहने वाली है|

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट का संचालन दमन के घर सेक्टर एम आशियाना में होता था। जहाँ इन युवतियों को एक सप्ताह के लिए बुलाया जाता था| वहीँ, दूसरी तरफ इस मामले को लेकर दमन अरोड़ा की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी दूकान का विवाद चल रहा था इसलिए पुलिस ने झूठी शिकायत पर कार्यवाई की|

[adrotate banner="2"]