पांच दिनों में भाजपा के 186 सक्रिय सदस्य बने

0
115

bjp logoफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के मण्डल चुनाव को लेकर अब दिन प्रतिदिन स्थिति साफ होती नजर आ रही है। भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी ने दो मार्च तक सक्रिय सदस्य बनाने के निर्देश दिये थे। जिसके चलते भाजपा ने पूरे जनपद में 186 सक्रिय सदस्य बनाये हैं।

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी शिवओंकारनाथ पचौरी ने बीते कुछ दिनों पूर्व ही जनपद के 17 मण्डल चुनाव अधिकारी घोषित कर दिये थे। इसके अलावा उन्होंने 25 फरवरी से लेकर दो मार्च तक सक्रिय सदस्य बनाने के निर्देश दिये गये थे। कहा गया था कि दो मार्च के बाद जो सदस्य सदस्यता नहीं लेगा वह चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकता। इसके चलते भाजपा में 6 दिनों के अंदर 186 सक्रिय सदस्य बनाये हैं।

[bannergarden id=”8″]

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने बताया कि बनाये गये 186 सक्रिय सदस्यों की सूची कन्नौज के भाजपा नेता सुब्रत पाठक के पास जांच के लिए जायेगी। जिन्हें फर्रुखाबाद के सदस्यों की जांच के लिए प्रदेश नेतृत्व ने अधिकृत किया है।

[adrotate banner="2"]