वृद्व की हत्या में चार के विरुद्व नामजद तहरीर

0
113

yasuddinFARRUKHABAD : बीती रात राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जसूपुर की कटरी के निकट खेत की रखवाली कर रहे वृद्व की हत्या कर दी गयी थी। जिस मामले में मृतक के भतीजे ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

वृद्व रियासुद्दीन निवासी सोताबहादुरपुर की बीती रात साढ़े 11 बजे पीट पीट कर हत्या किये जाने के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे थे। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा घटना के सम्बंध में मृतक रियासुद्दीन के भतीजे पप्पू पुत्र लियाकत अली ने कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने नौगवां कैन्ट निवासी प्रवेश उर्फ नन्हकू पुत्र रामदीन, पिन्टू पुत्र हरिकिशन व जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रामऔतार उर्फ पप्पू निवासी नौगवां गड्ढा सोता बहादुरपुर के अलावा रग्घू पुत्र राजेन्द्र निवासी आईटीआई काली मंदिर के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में राजेपुर थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]