जिला उद्योग व्यापार मण्डल की कमेठी घोषित

0
108

vyapariFARRUKHABAD : जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की तरफ से जिला कमेटी की घोषणा कर दी गयी। जिसमें जनपद के कई व्यापारी नेता बैठक में भाग लेने पहुंचे।

[adrotate banner="3"]

बीते कुछ माह पूर्व जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के बनवारीलाल कंछल द्वारा पहले ही जिलाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी थी। जिसके बाद 1 मार्च को जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों की बैठक बुलायी गयी।

[bannergarden id=”8″]

जिसमें मण्डल अध्यक्ष बंटी सरदार, मण्डल महामंत्री कृष्ण कन्हैया सक्सेना के अलावा संजय गर्ग, विक्की सरदार, संजीव गुप्ता राजू, विनोद गुप्ता, प्रवक्ता पुन्नी शुक्ला, संजय गुप्ता, अमित सेठ को पदाधिकारी बनाया गया। वहीं बनवारीलाल कंछल द्वारा इस्लाम चौधरी को जिलाध्यक्ष, मनोज कौशल को महामंत्री व राकेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पूर्व में ही घोषित किया जा चुका है।

[adrotate banner="2"]