आज के नेता अपनी जेब गरम करना चाहते हैं : सतीश दीक्षित

0
129

mantri sateesh dixitFARRUKHABAD :  मेला रामनगरिया प्रशासनिक पाण्डाल में गांधी विचार मंच की गोष्ठी की गई। गोष्ठी में श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित ने कहा कि गांधी जी एक सीधे स्वभाव के थे, उनके स्वभाव पर हम सभी को चलना चाहिए। उन्होंने देश के लिए लाठिया खांई, तब जाकर कहीं देश आजाद करा पाये। लेकिन आज का नेता तो केवल अपनी जेब गरम करना जानते है, देश के लिए कोई नहीं सोचता। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों पर चलकर आज भी देश को विकास के पथ पर लाया जा सकता है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान पूर्व विधायक महरम सिंह ने कहा कि गांधी जी हमेशा देश के लिए कार्य करते थे, वह बहुत अच्छे देश भक्त थे, हम लोगों को भी उन्हीं के आदर्शों पर चलना चाहिए। रमला राठौर ने कहा कि गांधी जी के विचारों पर अमल करना चाहिए। गांधी जी में जो देश के प्रति प्रेम भावना थी वही प्रेम भावना हमें भी देश से करना चाहिए। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज के अलावा अन्य लोगों ने भी गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

[adrotate banner="2"]