फर्रुखाबाद: बीते दिनों कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ढपलपुर के ग्रामीणों पर मारपीट करने व अवैध रूप से उन्हें प्रताड़ित करने के मामले के उजागर होने के बाद पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र सिंह ने नन्हेंलाल को थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया। वहीं महपत सिंह गौर को कमालगंज थानाध्यक्ष का चार्ज दिया गया।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
जिला अपराध नियंत्रण विभाग के प्रभारी रहे महपल सिंह गौर को पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र सिंह ने नये कमालगंज थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया है। महपत गौर के सामने पूर्व प्रधान सोनिया किन्नर के घर हुई चोरी के खुलासे को लेकर अब लोगों की आंखें टकटकी लगायेंगीं।
[adrotate banner="2"]

