दुनिया के छोटे इंटरनेट महारथी, जिन्होंने बिस्तर पर पड़े-पड़े कमा लिए करोड़ों

0
137

विजय माल्या ने कहा था कि बिस्तर पर पड़े-पड़े सिर्फ वेश्या की पैसा बना सकती है इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि बिस्तर छोड़ कर अपने काम लग जाए। ऑनलाइन वर्ल्ड दुनिया में किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करता है।
वह हमेशा हर किसी को बराबर के मौके देता है। बस जरूरत है एक कंप्यूटर, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन और थोड़ा अपने सोच के दायरे को बड़ा करने की। अगर हम चाहे तो सिर्फ बिस्तर पर बैठे-बैठे करोड़ों रुपए कमा सकते हैं और आप इसे मजाक समझ रहे हैं तो हम आपको सुनाते है, भारत से लेकर अमेरिकी बच्चों की कहानी, जिन्होंने अपने बेडरूम में बैठे-बैठे करोड़ों रुपए की आमदनी कर ली।
internet anand Lal
आनंद लाल शिम्पी

[adrotate banner="3"]

1997 में आनंद सिर्फ 15 साल के थे। आनंद लाल ने AnandTech नाम से एक वेबसाइट की शुरुआत की। वह कंप्यूटर हार्डवेयर के रिव्यू करते थे। हाईस्कूल तक आते-आते उनकी वेबसाइट मशहूर होने लगी। वेबसाइट को रिव्यू वेबसाइट का दर्जा मिलना शुरू हो गया। हार्डवेयर निर्माताओं के लिए शिम्पी का रिव्यू करना बड़ी बात थी। वे उन्हें घर में महंगे-महंगे कंप्यूटर हार्डवेयर गिफ्ट देने लगे। जब 17 साल के थे, तब विज्ञापनों के मामले में उनकी वेबसाइट एक मिलियन डॉलर की हो गई। हालांकि शिम्पी ने सही आमदनी का खुलासा आज तक नहीं किया है।
Kaimran
कैमरन जॉनसन

11 साल की उम्र में कैमरन ने ग्रीटिंग कार्ड बिजनेस से कुछ डॉलर कमाए थे। लेकिन, 12 साल का होते ही उसने eBay पर भारी मात्रा में बेनी बेबीज खिलौने बेचे, जिससे उसको अच्छी खासी आमदनी हुई। 13 साल की उम्र में उन्होंने 50 हजार डॉलर से My EZ Mail शुरू की। यह अनाम ईमेल फॉरवर्ड सिस्टम पर काम करता था। तीन हजार डॉलर में इसकी सेवा बच्चों में काफी लोकप्रिय हुई। इसके बाद अपने दो साथियों के साथ मिलकर कैमरन ने ऑनलाइन एडवरटाइजिंग बिजनेस शुरू किया, जिसमें उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट ब्राउजर पर विज्ञापन देखने में हो रही सुविधा के लिए पैसा भुगतान करते थे। इसका पैसा वह विज्ञापनदाताओं से लेते थे। 15 साल की उम्र तक उनके पास चार लाख डॉलर थे। हाईस्कूल में उसके अकाउंट में एक मिलियन डॉलर की मौजूद थे।
Internet
एडम हिल्डर्थ

1999 में 14 साल के एडम ने Dubit Limited की शुरुआत की। उसकी सोशल नेटवर्किग साइट तेजी से लोकप्रिय होने लगी। हाईस्कूल में होने के कारण वे वेबसाइट पर सिर्फ वीकेंड में ही काम कर पाते थे। 16 साल की उम्र में डूबिट की लोकप्रियता देख उसने स्कूल छोड़ने का मन बनाया। उन्होंने सोशल नेटवर्किग साइट किशोरों के लिए और मार्केट रिसर्च के लिए इस्तेमाल करना शुरू किया। सिर्फ 19 साल की उम्र में उसके पास 3.7 मिलियन डॉलर का खजाना था। आज कल उसकी कंपनी बच्चों के लिए धोखाधड़ी से बचने वाले सॉफ्टवेयर बनाती है।
एफ्रेन टेलर

जनाब के पास नए वीडियो गेम खरीदने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे। इसलिए मात्र 12 साल की उम्र से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग शुरू कर दी। वह नए गेम की कॉपी अपने दोस्तों में 10 डॉलर में बेचता था। 13 साल का होने पर टेलर ने वेब डिजाइनिंग के बिजनेस में हाथ डाला। 16 साल की उम्र में टेलर और उसके साथियों ने GoFerretGo.com नामक जॉब वेबसाइट शुरू की। यह कॉलेज और हाईस्कूल के छात्रों के लिए थी। 2001 में डॉटकॉम बिजनेस में गिरावट से पहले उसने एक मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी। बाद में उसने इनवेस्टमेंट फर्म के बिजनेस की ओर रुख किया।
मिशेल फर्डिक

कनाडा निवासी मिशेल ने जब छोटा था, तब उसने खराब क्वालिटी की टेक साइट का जायजा लिया। बाद में उसने MyDesktop नामक ऑनलाइन टेक्नोलॉजी मैगजीन की शुरुआत की। फर्डिक और उसके पार्टनर ने कम उम्र में वेंचर केपिटल से पैसे कमाने के लिए वेबसाइट को एक मिलियन डॉलर में बेच दिया। 17 साल की उम्र में यह कोई छोटी रकम नहीं थी। आज कल मिशेल TakingITGlobal के डायरेक्टर हैं। यह ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी है और दुनिया को बेहतर बनाने के आईडिया पर काम करती है।
cris philip
क्रिस फिलिप

2002 में जब डॉटकॉम मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही थी। तब छोटे से क्रिस के दिमाग में वेब कंपनी खोलने का आइडिया जन्म ले चुका था। उसने Dot5Hosting की शुरुआत की। यह होस्टिंग और ईकॉमर्स पर आधारित थी। अब इसे किस्मत कहें या कुछ ओर, दो साल के अंदर क्रिस ब्रिटेन के सबसे अमीर किशोरों में से एक था। यह बस फुटबॉल खिलाड़ी वेन रूनी और काइरा नाइटली से ही पीछे था। 17 साल की उम्र तक उसके पास तीन मिलियन डॉलर थे।
जूलिएट ब्रिन्डक

मात्र 20 साल की उम्र में ही मिस जूलिएट के पास 15 मिलियन डॉलर की दौलत थी। दस साल की उम्र में उसने Miss O and Friends वेबसाइट लांच की। जिस उम्र में लड़कियां गुड़िया से खेलती हैं। उस दौरान जूलिएट अपनी ऑडिएंस को टारगेट करने के प्लान बनाती थी। यह पूरी तरह से लड़कियों की वेबसाइट थी। इस पर गेम, सेलेब्रिटी गॉसिप, क्विज और फीचर्स टीनेज लड़कियों में सबसे लोकप्रिय थे। जूलिएट बताती हैं कि उन्होंने स्कूल होमवर्क और वेबसाइट का काम एकसाथ किया है।

[bannergarden id=”8″]
मैट वेग्रजिन

इंटरनेट पर अच्छे डोमेन एड्रेस की हमेशा मांग होती है। मैट जैसे लड़के ने यह बहुत पहले ही समझ लिया था। उसने बहुत ही कम दामों में डोमेन नेम खरीदे और उन्हें बड़े मुनाफे में बेचा डाला। 15 साल की उम्र में अपने पिता से सिर्फ 120 डॉलर उधार लेकर एक डोमेन नेम खरीदा और उसे 500 डॉलर में बेच दिया। इसके बाद चार हजार डॉलर में एक डोमेन एड्रेम खरीदने के बाद उसे छह अंकों की रकम में बेच दिया। 19 साल की उम्र में उसके पास एक मिलियन डॉलर थे।
कैथरीन और डेविड कुक

15 वर्षीय कैथरीन और 17 वर्षीय उसके भाई डेविड ने ऑनलाइन हाईस्कूल ईयरबुक की शुरुआत की। 2005 में MyYearbook.com के साथ निवेशकों ने यूजर्स के पेज पर विज्ञापन देना शुरू किए। भाई-बहनों ने कंपनी को न्यूयॉर्क में स्थापित कर दिया। उनका निर्णय सही निकला, एक साल के अंदर के उनके पास 4.1 मिलियन डॉलर के पूंजी निवेश था। उनके पास 30 लाख यूजर हैं और कंपनी हर साल सात अंकों में मुनाफा कमाती है।
एडम हॉर्विट्ज

तीन साल में 30 वेबसाइट में खोलने और बंद करने के बाद 2010 में एडम ने बड़ी बाजी मार ही ली। 18 साल की उम्र में मोबाइल मोनोपॉली उत्पाद लांच किया। इस ऑनलाइन कोर्स में मोबाइल से पैसे कमाने के फंडों से रूबरु करवाया जाता था। इससे एडम रातों-रात अमीर हो गया।

[adrotate banner="2"]