DELHI : राष्ट्रीय लोक मंच के प्रमुख अमर सिंह सोमवार को सिंगापुर जाते समय दुबई एयरपोर्ट पर बेहोश हो गए| उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है| उन्हें दुबई के वेलकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

राष्ट्रीय लोक मंच के दिल्ली स्थित कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, अमर सिंह दुबई में एक निजी बैठक के बाद सिंगापुर जा रहे थे कि हवाईअड्डे पर उनकी हालत खराब हो गई| उन्हें तत्काल वेलकेयर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है| डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सिंह स्वास्थ्य की जांच के लिए कल दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे।
[bannergarden id=”8″]
गौरतलब है कि अमर सिंह किडनी की परेशानी से जूझ रहे हैं| दो साल पहले उनका दुबई में ही किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था जिसके बाद वो रेगुलर चेकअप के लिए वहां जाते रहते हैं। डॉक्टरों ने उन्हें लगातार आराम करने की सलाह दी है| फिलहाल उनके परिवार वाले उनकी बीमारी के लिए कुछ नहीं कह रहे हैं।
एयरपोर्ट पर बेहोश होकर गिर पड़े अमर सिंह, हालत चिंताजनक
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


