फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित जिला कारागार में आजीवन कैद की सजा काट रहे 105 वर्षीय वृद्व कैदी की मौत हो गयी।
[adrotate banner="3"]
21 दिसम्बर 2010 से धारा 395 के तहत आजीवन कैद की सजा काट रहे शमसाबाद निवासी गयादीन पुत्र कोपट्टी काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार जिला कारागार के ही चिकित्सालय में किया जा रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ी तो बंदी रक्षक राजेश व अजय कुमार गयादीन को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस सम्बंध में जिला जेल अधीक्षक कैलाशचन्द्र ने जेएनआई को बताया कि गयादीन उनकी जेल में सबसे उमरदराज कैदी थे। उमर अधिक होने की बजह से ही उनकी मौत हो गयी। उन्हें कोई खास बीमारी नहीं थी।
[adrotate banner="2"]

