कायमगंज चीनी मिल में पर्ची के नाम पर किसानों से वसूली

0
164

satta parchiशमसाबाद (FARRUKHABAD) :  जनपद में प्रशासनिक आला अधिकारियों की ढिलाई से किसानों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कायमगंज चीनी मिल में किसानों को एक ट्राली गन्ना डालने के लिए कई कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं दलालों का बोलाला होने से किसानों से जमकर वसूली भी की जा रही है। किसानों से रुपये लेकर कई दलाल फर्जी तरीके से पर्ची उपलब्ध करा रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

कायमगंज चीनी मिल पर गन्ना डालने के लिए इस समय किसानों में मारामारी मची हुई है लेकिन किसानों को अपना गन्ना पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते वर्षों में हुई किसानों की दिक्कतों को देखते हुए इस बार कायमगंज चीनी मिल द्वारा गन्ना क्रय के लिए दो अतिरिक्त केन्द्र खोले गये थे। जिसमें एक फैजाबाग व दूसरा रूपापुर केन्द्र बनाया गया था। फैजबाग गन्ना क्रय केन्द्र पर इस समय घोर अनियमिततायें बरतीं जा रहीं हैं। फैजबाग में इस समय चौथा चरण चल रहा है। जबकि पूरा गन्ना आठ चरणों के अन्तर्गत डाला जाना है। लेकिन किसानों को चौथे चरण के स्थान पर छठे चरण की पर्ची दी जा रही है। जिससे किसान बेहद परेशान हैं।

[bannergarden id=”8″]

वहीं चीनी मिल द्वारा गांवों का बटवारा रूपापुर व फैजबाग के लिए अलग अलग कर दिया गया था। लेकिन रूपापुर क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों के किसानों का भी गन्ना फैजबाग में रुपये लेकर तौला जा रहा है। जिन किसानों के पास गन्ने की फसल नहीं है उन किसानों के नाम गन्ना तौल कराकर धांधली की जा रही है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। गन्ना पर्ची में धांधली को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है जो कभी भी उग्र रूप धारण कर सकता है।

[adrotate banner="2"]