गांधी सम्पत्ति की नीलामी रोकने के लिए सतीश व अखिलेश से मिलेगा आईएसी

0
110

laxman singhफर्रुखाबाद: जनपद में खादी ग्रामोद्योग की सम्पत्ति नीलामी को लेकर आईएसी कार्यकर्ता सक्रिय हो गये हैं। जिसको रोकने की मांग को लेकर जनपद के आईएसी सदस्य श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेंगे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

इण्डिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता ने गांधी आश्रम की सम्पत्ति नीलामी के मामले में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। जिसको लेकर कार्यकर्ता शनिवार को खादी ग्रामोद्योग केन्द्र पर एक दिवसीय धरने पर बैठ गये। आईएसी के सदस्य लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस ध्यान आकर्षण, धरना प्रदर्शन के बाद आईएसी कार्यकर्ता बैंक मैनेजर के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित से भेंट करेंगे।

लक्ष्मण सिंह बोले कि यह बहुत ही निंदा का विषय है कि जिस जनपद का सांसद देश का विदेश मंत्री हो उसके जनपद में महात्मागांधी की सम्पत्ति नीलाम हो जाये यह समझ में नहीं आता। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में सलमान खुर्शीद से भी बात की जायेगी। कार्यकर्ता प्रति दिन गांधी आश्रम की सम्पत्ति को बचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। जरूर कोई न कोई रास्ता निकल आयेगा।

[adrotate banner="2"]