पूर्व प्रधान सोनिया किन्नर के घर से लाखों के नगदी जेबर चोरी

0
189

SONIYA KINNARकमालगंज (FARRUKHABAD): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम भोजपुर ढपरपुर निवासी पूर्व प्रधान सोनिया किन्नर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की नगदी व जेबर चोरी कर लिये। शनिवार को सुबह जब लोेगों ने कुछ सामान बाग में पड़ा देखा तो सोनिया किन्नर को सूचना दी गयी। सोनिया किन्नर ने पुलिस को सूचना दी है।

[adrotate banner="3"]

पूर्व प्रधान सोनिया किन्नर ने बताया कि वह मकनपुर मेला गयी थी। घर में बाहर से ताला पड़ा था। अज्ञात चोरों ने मैन गेट पर चढ़कर दूसरी मंजिल पर चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसकर सामान चोरी कर लिया। सोनिया किन्नर रात्रि 12 बजे कार से वापस आया व अपने नये मकान ढपरपुर में सो गया। सुबह को गांव के लोगों ने देखा कि आम के बाग में मेकअप बाक्स व कनस्तर पड़ा था। लोगों ने सोनिया किन्नर SONIYA,S HOUSEका मेकअप बाक्स पहचान लिया। जिससे सोनिया किन्नर को सूचना दी गयी।

[bannergarden id=”8″]

जिसके बाद सोनिया किन्नर ने अपने घर में जाकर देखा तो सारे लॉक इत्यादि टूटे थे। नकदी व जेबर अलमारियों से गायब था। सोनिया किन्नर ने बताया कि लगभग 20 लाख रुपये की नगदी व जेबर चोरी गये हैं। सोनिया किन्नर ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]