गांधी संस्थाओं की परिसम्पत्ति नीलामी रोकने की मांग

0
104

laxman singhफर्रुखाबाद: गांधी आश्रम मदारबाड़ी में गांधी आश्रम कर्मचारियों, सर्वोदय मण्डल एवं एमएसी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांधी आश्रम की परिसम्पत्ति की नीलामी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी। इससे देश में ही नहीं विदेशों में भी बहुत शर्मनाक तस्वीर प्रस्तुत होगी। इस सम्बंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भी सौंपा गया।

[adrotate banner="3"]

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गांधी संस्थायें नीलाम होती हैं तो देश के लिए यह बहुत दुखद बात होगी। गांधी संस्थाओं को संचालित किये जाने हेतु प्रशासन की तरफ से पूंजी दी जानी चाहिए। जनपद में गांधी संस्थाओं में 44 कर्मचारी काम कर रहे हैं। संस्थाओं की नीलामी हो जाने से कर्मचारी बेरोजगार हो जायेंगे, जिससे वह भुखमरी के कगार पर पहुंचना तय है। उन्होंने मांग रखी कि गांधी सम्पत्ति की नीलामी होने से बचाने के लिए संगठन कटिबद्ध हैं उन्हें जो भी करना पड़ेगा इसके लिए करने को तैयार हैं। कार्यकर्ताओं ने भेजे गये ज्ञापन में मांग रखी है कि गांधी जी की प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए गांधी संस्थाओं की नीलामी रोकी जानी अति आवश्यक है।

[bannergarden id=”8″]

बैठक में गोपाल बाबू पुरवार, लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, दीवान सिंह, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, छोटेलाल यादव, बजरंग भाई, रामहौसला, शिव कुमार, विपिन पाण्डेय, ओमप्रकाश पाठक, रामवशिष्ठ, मुन्ना यादव, योगेन्द्र पाण्डेय, अशोक तिवारी, सुनील उपाध्याय, मेहराज हुसैन, जयद्रथ सिंह गंगवार, जगदीश वर्मा आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]