फर्रुखाबाद: सौ से अधिक छात्र संख्या वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की भर्ती की जानी है। इस परिधि में जनपद के कुल 124 विद्यालय आ रहे हैं। इन विद्यालयों में अनुदेशकों की भर्ती के लिये शासन की ओर से 25 फरवरी को प्रदेश स्तर पर विज्ञापन जारी किया जाना है। अभी विद्यालयवार आरक्षण की घोषणा किया जाना शेष है। पाठकों की सुविधा के लिये हम 100 से अधिक छात्रसंख्या वाले स्कूलों की सूची यहां दे रहे हैं। ये सभी रिक्तियां ग्रामीण क्षेत्रो की हैं| जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में कोई रिक्ति नहीं है| विकास खंड बढ़पुर में 15, शमसाबाद में 13, मोहम्मदाबाद में 13, कमालगंज में 11, कायमगंज में 15, नवाबगंज में 16 व राजेपुर में सर्वाधिक 39 कुल 122 विद्यालयों में अनुदेशकों की रिक्तियां हैं।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
[adrotate banner="2"]



