जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र मिश्रा के प्रयासों से उनके निर्वाचन क्षेत्र में बिजली घर को मंजूरी मिल गयी है। जिले में जो 4 नए बिजली घर लगेंगे उनमे यह एक है। बिजलीघर के लिए नवाबगंज के साहबगंज में जगह देखी गई है। श्री मिश्रा ने बतया की बिजली घर का प्रस्ताव पूर्व ऊर्जा मंत्री राम वीर उपाध्याय के कार्यकाल में गया था। बिजली घर लग जाने से 60 गावों के लोग लाभान्वित होंगे। यह गाँव अभी तक नीम करोरी और राजेन्द्र नगर बिजली घर से जुड़े हैं। बिजली घर के निर्माण पर जल्द काम शुरू होने की सम्भावना है।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”8″]
[adrotate banner="2"]


