वरुण गांधी की सभा की तैयारियां तेज, मेजर ने किया पटेल पार्क का निरीक्षण

0
156

mejor suneelduttफर्रुखाबाद: 10 फरवरी को पूर्व मंत्री स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद व भाजपा के फायरब्रांड नेता वरुण गांधी के कार्यक्रम में आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसके चलते स्व0 द्विवेदी के पुत्र मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने वरुण गांधी के सभा स्थल का निरीक्षण किया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

शहर क्षेत्र के पटेल पार्क में स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्य तिथि पर आयोजित होने वाली सभा को संबोधित करने के लिए सांसद वरुण गांधी के आने की बात को लेकर भाजपाइयों में काफी उत्साह है। पहले ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को koodaतैयारियों में जुटने के निर्देश दिये जा चुके हैं। वरुण गांधी के सचिव अश्वनी व राजीव बलिदानी पहले से ही शहर में डेरा डाल चुके हैं। जिसको लेकर स्व0 द्विवेदी के पुत्र मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने शनिवार को पटेल पार्क पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण किया। मैदान में नगर पालिका द्वारा डाले गये कूड़े कचरे पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। मौके पर मौजूद मैदान के कर्मी को कूड़ा हटवाने के निर्देश दिये। इसके अलावा मेजर ने मंच इत्यादि को लेकर मौके पर मौजूद कार्यकर्ताताओं से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि आगंतुकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जायेगी। वरुण के मंच के आगे डी भी बनेगी। इस दौरान मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्धाज आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]