डोली अभी भी शक के घेरे में, आरोपियों से पूछताछ जारी

0
199

फर्रुखाबाद: गुरुवार की रात कमालगंज थाना क्षेत्र के सूदखोर रामशंकर वर्मा की उसके ही घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके मामले में पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है। जिसमें मुख्य रूप से पुलिस ने मृतक की पुत्री को ही घटना में संदिग्ध माना था व इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। घटना के दो दिन गुजरने के बाद पुलिस की जांच अभी भी मृतक की पुत्री व उसके साथियों पर टिकी हुई है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

रमाशंकर वर्मा की हत्या के बाद पुलिस ने शुक्रवार को ही आधा दर्जन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के सम्बंध में यह भी सामने आया है कि मृतक रामशंकर के घर के बाहर एक दारू का ठेका भी है जिस पर आकर कुछ संदिग्ध लोग बैठा करते थे। उनका इस घटना में हाथ होने की भी जानकारी पर पुलिस जांच कर रही है। लेकिन पुलिस की अभी तक की हुई जांच में शक की सुई मृतक की पुत्री डोली के इर्द गिर्द ही घूमती नजर आ रही है। पकड़े गये आरोपियों में डोली का प्रेमी भी शामिल होना बताया गया है। वहीं बदमाशों के घर में घुसने की बात पुलिस के अभी तक गले नहीं उतरी। फिलहाल थानाध्यक्ष कमालगंज नन्हेंलाल यादव ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश लगभग पूर्ण होने पर है। शीघ्र खुलासा किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]