मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर हजारों की नगदी व सामान चोरी

0
113

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने बीती रात नगदी व सामान उड़ा दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

शहर क्षेत्र के कादरीगेट निवासी सुधीर कुमार पुत्र विश्राम सिंह का खानपुर स्थित अंजना मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर में ही सुधीर जनरल स्टोर की भी दुकान किये है। बीते गुरुवार की शाम सुधीर मेडिकल स्टोर बंद करके रोजाना की तरह अपने घर चला गया। [bannergarden id=”8″]देर रात चोरों ने शटर तोड़कर मेडिकल स्टोर के अंदर रखे पांच हजार रुपये नगद व तकरीबन 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। प्रातः जानकारी होने पर सुधीर ने शहर कोतवाली में मामले के सम्बंध में तहरीर दी।

[adrotate banner="2"]