चोरों ने सर्राफा दुकान सहित दो जगह किये हाथ साफ

0
126

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला हाता करम खां निवासी ज्वैलर्स सुनील वर्मा की दुकान में बीती रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। वहीं अर्राह आवाजपुर स्वास्थ्य केन्द्र का ताला तोड़कर चोरी कर ली।

[adrotate banner="3"]

ज्वैलर्स सुशील वर्मा ने बताया कि उसकी जसमई रोड पर प्रिया ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार शाम पांच बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। देर रात चोरों ने शटर तोड़कर उसमें रखी छोटी अलमारी उठा ले गये। अलमारी कायमगंज बाईपास पर स्थित महावीर कोल्ड स्टोरेज के सामने पड़ी मिली। मामले की सूचना प्रातः तकरीबन साढ़े 6 बजे सुशील के पड़ोसी दुकानदार राजेश पाल ने फोन द्वारा दी। सूचना पर पहुंचे ज्वैलर्स ने बताया कि चोरों ने उसकी 30 हजार की ज्वैलरी और तकरीबन 500 रुपये नगद उड़ा दिये। मामले की सूचना बजरिया पुलिस चौकी में दी गयी है।

वहीं मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अर्राह आवाजपुर पीएचसी पर तैनात एएनएम सरोजनी सक्सेना ने बताया कि चोरों ने बीती रात स्वास्थ्यकेन्द्र का ताला तोड़कर उसमें रखे इन्वर्टर, बैटरी व स्टेप्लाइजर उड़ा दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="2"]