एफआईआर दर्ज होने के विरोध में वकीलों ने पुतला फूंका

0
139

फर्रुखाबाद: बीते गुरुवार को न्यायिक कर्मचारी की मौत के बाद वकीलों द्वारा किये गये हंगामे में अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

[adrotate banner="3"]

बार एसोसिएशन के आव्हान पर लगभग आधा सैकड़ा वकीलों ने इकट्ठे होकर एक पुतले को बनाया। इसके बाद जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद वकीलों ने कचहरी परिसर में ही पुतले को आग लगा दी। वहीं वकीलों के पुतला फूकने के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी या प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मांग की कि अज्ञात वकीलों के खिलाफ किये गये मुकदमें तत्काल वापस ले। इस दौरान आधा सैकड़ा अधिवक्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]