आत्म विश्वासी व सौन्दर्य प्रेमी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 19 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 19 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* सकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* ‍िमर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर
* जीनत अमान
* सुष्मिता सेन

राशिफल 19 जनवरी 2013, शनिवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज के दिन थोड़े उतार-चढ़ाव होंगे लेकिन परेशान मत होइए सबकुछ अच्छा होगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 7 है. संयुक्त व्यवसाय का अधिकार मिलेगा। परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन का योग है। यात्रा फलदायी होगी। नया परिचय उपयोगी रहेगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज किसी भी बहस में मत पड़िए और अपने आप को काम ले लगाइए. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 29 है.इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। खान-पान में सावधानी रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपनी पर्शनल लाइफ किसी को हस्तक्षेप करने न दे इसके गलत प्रभाव हो सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक लकी नंबर 33 है. मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय से अधिक व्यय नहीं करें। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपकी हार्ड वर्क का परिणाम आज मिल सकता है. आपका लकी रंग ब्राउंन लकी   नंबर 19 है. दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा। घर-परिवार की परेशानी से दुख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

किसी भी तरह का भ्रम हो तो आप अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 37 है. भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

बेकार की चीजे खाना बंद कर दीजिए, कुछ व्यायाम करना शुरु कर दीजिए. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 1 है. सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ होगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

अभी जरूरत है कि आप अपने परिवार के लिए समय निकाले. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 20 है. मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

जंक फूड से अपने आप दूर करना होगा नहीं तो आप बिमार पड़ सकते हो. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 3 है. अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपनी जिम्मेदारियां को अच्छे से हैडन कीजिए. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 21 है.कर्ज की चिंता कम होगी। अपने काम से काम रखें। पूर्व में किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम देखने को मिलेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आप अकेले मत रहिए हो सके तो अपने किसी करीबी के साथ समय बिताइए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 14 है. पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज, परिवार में आदर मिलेगा। नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग हैं। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। पूँजी निवेश बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज कम-कम से आठ गिलास पानी पीजिएगा. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 31 है. कार्यक्षेत्र में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। क्रोध पर संयम आवश्यक है। आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

जिसे आप प्यार करते हैं उसके साथ आपकी बहस हो सकती. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 12 है. कार्य समय पर होने से संतोष रहेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। विरोधी आपका काम बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। संचय की बात बनेगी। यात्रा हो सकती है।