जिला पंचायत कन्‍नौज पर सपा का कब्‍जा: सुनीता दोहरे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

0
143

कन्‍नौज: सदर विधायक अनिल दोहरे की पत्नी व जिला पंचायत सदस्य सुनीता दोहरे को शुक्रवार को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जिले से सपा प्रत्याशी के तौर सुनीता दोहरे ने ही नामांकन किया था और आज नाम वापसी का अंतिम दिन निकलते ही दोपहर तीन बजे उन्हे निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

उल्लेखनीय है कि बसपा शासनकाल में तत्कालीन कैबिनेट राज्य मंत्री सर्वेश अंबेडकर की पत्नी मुन्नी अंबेडकर ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्‍जा किया था। लेकिन प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही उनके विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हे पद से बेदखल कर दिया गया था।

शुक्रवार को सुनीता दोहरे अपने पति सदर विधायक अनिल दोहरे व समेत सैंकड़ों पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं जहां अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र यादव ने उनकी जीत की घोषणा की और उन्हे प्रमाण पत्र सौंपा।
वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र के तौर पर राजनीति में अपनी विशेष पहचान रखने बाले जनपद कन्नौज के इतिहास में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। जिला पंचायत की कुर्सी सपा के पाले में आने के बाद अब सम्पूर्ण जनपद में समाजवादी पार्टी का एकछत्र राज्य हो गया। लोकसभा से लेकर जिला पंचायत तक जिले में हर तरफ सपा का ही रंग दिखाई दे रहा है।

 

[adrotate banner="2"]