सेना दिवस पर सिखलाइट इन्फेंन्ट्री रेजीमेंट सेन्टर में शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि

0
94

फर्रुखाबाद: सिखलाइट इन्फेंन्ट्र रेजीमेंट सेन्टर के कमांडेंट ब्रिगेडियर आनंद रावत सेना मेडल एवं अन्य सैन्य अधिकारियों और जवानों ने सेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रसेवा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों की शहादत को स्मरण किया एवं शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

[adrotate banner="3"]

इस मौके पर विशेषकर विगत दिनों जम्मू कश्मीर के पुंक्ष सेन्टर में पाक सेना की बर्बरता के शिकार दिवंगत नायक हेमराज सिंह एवं सुधाकर सिंह की आत्मशांति और उनके परिजनों के लिए दुख की घड़ी को झेलने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान देश भक्ति और दुश्मन पर विजय प्राप्त करने का सैनिकों ने प्रण लिया।

अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
राजपूत रेजीमेंट सेन्टर के ब्रिगेडियर पी के सिंह ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद हेमराज सिंह व सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल दलजीत सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल सी एल बलराज, मेजर वीरेन्द्र सिंह, मेजर अमित परव, मेजर जितेन्द्र सिंह, एडजूटेंट अभिषेक सिंह, सेन्टर सूबेदार मेजर लेफ्टिनेंट नरेन्द्र सिंह संभर, एलसीओएस ने शहीदों को सलामी दी। शस्त्रदल ने अपने हथियार झुकाकर सम्मान प्रदर्शित किया। तोप के साथ आक्रोष भी नजर आया।

[adrotate banner="2"]