ब्रह्मदत्त स्टेडियम में हुई जमकर मुक्केबाजी

0
145

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में 53 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

[adrotate banner="3"]

प्रतियोगिता का उदघाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिलेश सक्सेना के द्वारा किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आये खिलाडि़यों ने मुक्केबाजी में अपनी प्रतिभा दिखायी। प्रतियोगिता के समापन के बाद निर्णायक की भूमिका महेन्द्र मिश्रा बाक्सिंग प्रशिक्षक ने निभायी। वहीं पुरस्कार वितरण सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर द्वारा किया गया। इसके अलावा प्रबल पाठक, मनोज, आलोक कुमार, योगेश शुक्ला, रामचन्द्र, विजय राठौर, ज्ञासुद्दीन आसी, दिलीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]