फर्रूखावादःअलग अलग धटनाओ मे सिपाही सहित तीन घायल हो गये।जिसमे घायल सिपाही को लोहिया अस्पताल तथा अन्य दोनो को निजी नर्सिग होम मे भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना जहानगज मे तैनाथ सिपाही वीरपाल सिह यादव अपनी बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन से जहानगंज जा रहे थे।तभी नगला पजावा के पास अचानक सिपाही कि बाइक के आगे कुत्ता आ गया जिसको बचाने के चक्कर मे सिपाही कि बाइक गिर गयी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुॅची एमरजेन्सी सेवा कि बस ने सिपाही को लोहिया अस्पताल मे भर्ती कराया।
वही दुसरी घटना मे फतेहगढ क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी 18वर्षीय सौरभ पुत्र बदन सिह अपने दोस्त सेपरेट क्वाटर निवासी नितेश पुत्र अवधेश कुमार बाइक से जा रहे थे तभी पीडब्लू डी कार्यलय के सामने सामने से आ रही दूसरी बाइक कि टक्कर से गम्भीर घायल हो गये।घायलो को फतेहगढ के एक निजी नर्सिग होम मे भर्ती किया गया।जहा हालत गम्भीर होने पर सौरभ को आर्मी अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया।
अलग अलग दुर्घटनाओं मे सिपाही सहित तीन घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


