दो माह बाद सलमान के आने पर स्वागत की तैयारी

0
111

फर्रुखाबाद: केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद दो माह बाद शनिवार 8 दिसंबर को शहर आ रहे हैं। वह 9 दिसंबर को ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर वापस दिल्ली जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

[adrotate banner="3"]

विदेश मंत्री बनाये जाने के बाद सलमान खुर्शीद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद आ रहे हैं। इससे पूर्व वे 2 अक्टूबर को आये थे। विदेश मंत्री के प्रतिनिधि फरीद चुगताई ने बताया कि सलमान 8 दिसंबर को दिल्ली से कार से चलकर सुबह दस बजे एटा के कस्बा जैथरा पहुंचेंगे। 12 बजे कायमगंज, 2 बजे हथियापुर होते हुए फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। मुख्य मार्ग से सलमान का काफिला फतेहगढ़ चौराहा तक जाएगा। वहां से लौटकर शमसाबाद जाएंगे। रात में अपने ग्राम पितौरा कायमगंज स्थित निवास पर रुकेंगे।

9 दिसंबर को कायमगंज से याकूतगंज, सरैया, कमालगंज, ईशापुर, रजीपुर, जरारी, भड़ौसा, बंथल शाहपुर, अजीजलपुर, ताजपुर होते हुए 3.30 बजे सकवाई हवाई पट्टी से हवाई जहाज से दिल्ली चले जाएंगे। कांग्रेसी जगह-जगह स्वागत करेंगे।

[adrotate banner="2"]