बगैर दलीय राजनीति के भी जनता के लिए खुले हैं द्वार: मोहन अग्रवाल

0
212

फर्रुखाबाद: जनक्रांति पार्टी से सदर क्षेत्र से विधायकी का चुनाव लड़ चुके मोहन अग्रवाल ने कहा कि वह बगैर दलीय राजनीति में शामिल हुए भी आम जनता को मदद देने में पीछे नहीं हैं। पीड़ितों के लिए उनके दरबाजे हमेशा खुले हैं।

[adrotate banner="3"]

जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाओं को लेकर जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं में पहले ही अपनी जगह अन्य पार्टियों में तलाशने का दौर शुरू हो चुका है। पार्टी का हर नेता व कार्यकर्ता अपनी गोटें बिछाने में व्यस्त है। ऐसे में मोहन अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल अभी वह जनक्रांति पार्टी में ही हैं। कल्याण सिंह के भाजपा में जाने के बाद फिलहाल वह किसी भी पार्टी में जाने के मूड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह आम जनता की सेवा बगैर किसी दलीय राजनीति से जुड़े ही करते रहेंगे। इसके लिए उनके दरबाजे हमेशा खुले हैं।

मोहन अग्रवाल ने बताया कि जरूरी नहीं कि जनता की सेवा करने के लिए किसी पार्टी से ही जुड़ा जाये। सेवा के लिए तो और भी कई तरीके हैं। उन्होंने कहा कि मदद करना उनका स्वभाव है और वह आम जनता की मदद के लिए पीछे नहीं हैं।

[adrotate banner="2"]