प्रापर्टी डीलर के घर दिनदहाड़े पांच लाख की चोरी

0
113

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्लाहनगर बढ़पुर निवासी प्रापर्टी डीलर सुधीर बाथम के घर उस समय दिन दहाड़े पांच लाख की चोरी कर ली गयी। जब उसकी पत्नी घर से बाहर गयी थी। उसी समय घर में बैठी एक महिला ने उसके कमरे में रखी अलमारी तोड़कर पांच लाख की नगदी व जेबर उड़ा दिये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

[adrotate banner="3"]

सुधीर बाथम प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। जिसके चलते अक्सर उसके घर पर प्रापर्टी खरीदने व बेचने के चक्कर में लोगों का आना जाना लगा रहता था। भोलेपुर निवासी दो महिलायें किरन व सीमा ने फतेहगढ़ निवासी नीतू का परिचय सुधीर की पत्नी सुमन से कराया था। क्योंकि नीतू मकान खरीदने की बात कह रही थी। इसके चलते वह अक्सर सुधीर के घर पर आने जाने लगी। इस पूरे सिलसिले को चलते हुए अभी महज 15 दिन ही हुए थे। गुरुवार को सुधीर बाथम के घर पर नीतू पुनः मकान खरीदने की बात करने के लिए आयी थी। तभी बातचीत के दौरान सुमन अपने घर से बाहर किसी काम से चली गयी। नीतू घर के अंदर ही बैठी रही। आरोप है कि मौका देखकर नीतू ने दूसरे गेट से अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर बैनामा के लिए रखे एक लाख 40 हजार रुपये नगद व सोने चांदी के जेबरात उड़ा दिये। दिन दहाड़े हुई चोरी की बारदात से आस पास अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस सम्बंध में पुलिस सुधीर बाथम की पड़ोसी महिला रेखा से भी पूछताछ कर रही है। क्योंकि उक्त भोलेपुर निवासी दोनो महिलायें रेखा की खास जान पहचान वाली थीं।

[adrotate banner="2"]