बच्‍चों-बूढ़ों में भी दिखा उत्‍साह, विकलांगों की पुलिस से नोंकझोंक

0
107

फर्रुखाबाद- अरविंद केजरीवाल की सभा में जाने के लिये बच्‍चों व बुजुर्गों में भी उत्‍साह नजर आया। दूसरे जनपदों से आयी कुछ महिला कार्यकर्ता भी सभा में नजर आयीं। विकलांगों के लिये बने अलग मंच पर चढ़ने के लिये कई विकलांगों की पुलिस से नोंक झोंक भी हुई।

[adrotate banner="3"]

केजरीवाल की सभा में उत्साह जगाने के लिए आईएसी टीम द्वारा नगर में गाड़ियों से एक बार भ्रमण किया गया। सभी को सभा में पहुंचकर अरविंद केजरीवाल के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल की सभा के लिए बच्चे बूढ़े नौजवान बिना कुछ सोचे ही बढ़े चले जा रहे थे। उन्हें तो बस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले अरविंद केजरीवाल की एक झलक पानी थी। हजारों की संख्या में लोग आवास विकास मैदान की तरफ सलमान विरोधी नारे लगाते हुए चले जा रहे हैं। वहीं दिल्ली व हरियाणा से आये नौजवान व आईएसी कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह दिखा। कार्यकर्ता आवास विकास तिराहे से ही बसों से उतरकर बसों के आगे आगे सलमान विरोधी नारे लगा रहे थे। वहीं विकलांगों को मंच पर जाने को लेकर कई बार पुलिस से नोकझोंक भी हो गयी।

बाहरी जनपदों व बाहरी प्रदेशों से आने वाले आईएसी कार्यकर्ता बड़े ही जोश के साथ नारेबाजी करते हुए केजरीवाल की सभा स्थल पहुंच रहे हैं। सभा स्थल से काफी दूरी पर ही वाहनों को पुलिस द्वारा रोक दिये जाने से आईएसी कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ते दिखे।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स लगाया गया है। केजरीवाल की सभा स्थल के अलावा रास्ते पर जगह जगह पुलिस की टुकड़ियां मुस्तैदी से लगी हुईं है।

 

 

[adrotate banner="2"]