केजरीवाल की सभा में भीड़ जुटाने को किये नुक्कड़ नाटक

0
103

फर्रुखाबादः केजरीवाल की सभा में भीड़ जुटाने को उनके समर्थकों द्वारा एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। सभा में भीड़ जुटाने के लिए उदय भारत ग्रुप ने शहर में जगह जगह नुक्कड़ नाटक कर जनता को जागरूक किया।

[adrotate banner="3"]

उदयभारत टीम के संचालक सिद्धार्थ शुक्ला ने अन्य समर्थकों के साथ शहर के तिराहों चौराहों पर खड़े होकर नुकड़ नाटक में देश भक्ति गीतों से लोगों के दिलों में देश के प्रति भावनाओं को जागृत किया। इस दौरान लालगेट पर भी टीम द्वारा एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें देश मेरे देश मेरे, सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं, सुनो गौर से दुनिया वालो आदि गीतों को साज बाज के साथ गाकर लोगों को उठ खड़े होने के का आव्हान किया और संदेश दिया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर लगना चाहिए। जिसके लिए अरविंद केजरीवाल की सभा में पहुंचकर उनके विचारों को सुनें और भ्रष्टाचार को जड़ से मिटायें। लोगों ने नौजवानों द्वारा की जा रही नुक्कड़ सभा को काफी सराहा।

[adrotate banner="2"]