अश्लील एसएमएस आने पर महिलाओं को केवल 9161567350 पर फोन करना होगा

0
106

फर्रुखाबाद: आशिकमिजाज अराजक तत्वों की करतूतों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एंटी-आब्‍सीन काल सेल का गठन किया गया है। मोबाइल पर अश्लील एसएमएस, एमएमएस एवं अवांछनीय काल करने वाले मजनुओं से निजात पाने के लिए महिलाओं को अब सिर्फ एक फोन काल करनी होगी।

[adrotate banner="3"]

महिला थाने की एसओ सुभद्रा वर्मा को एंटी-आब्‍सीन काल सेल का प्रभारी बनाया गया है। सीओ सिटी वीके सिंह इसके पर्यवेक्षण होंगे। सेल में सर्विलांस संबंधी कार्य सिपाही सतेन्द्र कुमार व शिकायतों को दर्ज करने की कार्रवाई महिला सिपाही रेशमा बानो को सौंपी गयी है।

पीड़ित महिला को थाने के लैंड लाइन नंबर 05692-236089 अथवा 9161567350 पर फोन करना होगा। अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर तथा एसएमएस, एमएमएस अथवा काल करने वाला नंबर बताना होगा। सेल प्रभारी सुभद्रा वर्मा ने बताया कि एंटी-आब्‍सीन काल सेल मात्र महिलाओं के फोन पर अश्लील, आपत्तिजनक एसएमएस, एमएमएस एवं अवांछनीय काल से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करेगा। शिकायत करने वाली महिला का नाम, पता गोपनीय रखा जायेगा।

[adrotate banner="2"]