‘विश्व शाति में सहायक है संयुक्त राष्ट्र संघ’ दिवस

0
188

वर्ष 1945 के 25 अप्रैल को 50 देशों से आये प्रतिनिधियों ने अमरीका के सन फ्रांसिसिको में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय संगठन का सम्मेलन  आयोजित किया। 25 जून को सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र चार्टर  पारित किया गया । 26 जून को चीन, फ्रांस, सोवियत संघ, ब्रिटेन, अमरीका और अन्य अधिकांश हस्ताक्षरक देशों ने इस की पुष्टि के पत्र पेश किये , जिस से संयुक्त राष्ट्र चार्टर स्वभाविक रूप से प्रभावित हो गया तथा संयुक्त राष्ट्र संघ की औपचारिक स्थापना हुई। वर्ष 1947 में संयुक्त राष्ट्र महा सभा में निर्णय लिया गया कि आगे  हर 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाएगा।

[adrotate banner="3"]

संयुक्त राष्ट्र संघ चार्टर का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा की रक्षा करना, अंतरराष्ट्रीय समुदायों के बीच विभिन्न देशों की जनताओं के समान अधिकारों और आत्म निर्णय सिद्धांत के आधार पर मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास करना, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व मानवतावादी समस्याओं के हल के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग करना और सारी मानव जाति के मानवाधिकार व बुनियादी स्वतंत्रता के सम्मान को बढ़ाना है। वर्ष 2002 के सितम्बर तक, संयुक्त राष्ट्र संघ के कुल 191 सदस्य देश हो चुके हैं, जिन में संघ के 49 संस्थापक देश शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय अमरीका के न्यूयार्क में है। स्वीजरलैंड के जेनेवा, औस्ट्रिया के वियना, केन्या के नेरोबी और थाईलैंड के बेंकार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) ने  21 सितम्बर 2012 को अन्तराष्ट्रीय शान्ति दिवस (International Day of Peace) मनाया. जिसमें सभी देशों को शांति बनाये रखने की अपील की गयी।

 

[adrotate banner="2"]