जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का तबादला, अभय कुमार होंगे नये अल्पसंख्यक अधिकारी

0
203

फर्रुखाबाद: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद तारिक का गुरुवार को गैर जनपद के लिए तबादला कर दिया गया है, उनके स्थान पर नये जिला अल्पसंख्यक अधिकारी उन्नाव से तबादले पर आये अभय कुमार पाण्डेय की तैनाती की गयी है। स्थानांतरण आदेश जिला मुख्यालय पर प्राप्त हो गया है।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त फैक्स आदेश के अनुसार प्रदेश के 10 अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें जनपद फर्रुखाबाद में कार्यरत मोहम्मद तारिक का भी नाम सम्मलित है। उनके स्थान पर जनपद उन्नाव से अभय कुमार पाण्डेय को यहां स्थानांतरित  किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री तारिक स्वयं भी अपने स्थानांतरण के लिए प्रयासरत थे। इसके अतिरिक्त स्थानीय मदरसा संचालक भी उनके विरुद्व मोर्चा खोले हुए थे। मंगलवार को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में उनकी शिकायतें की गयीं थीं।

[adrotate banner="2"]