थानाध्यक्ष कमालगंज का गैर जनपद स्थानांतरण

0
105

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से चर्चा का केन्द्र बने कमालगंज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी का स्थानांतरण कानपुर नगर के लिए हो गया है। पुलिसअधीक्षक कार्यालय में शासन की ओर से प्राप्त आदेश में एसओ अमृतपुर सहित आधा दर्जन उपनिरीक्षकों के नाम सम्मलित हैं।

[adrotate banner="3"]

आदेश के अनुसार थानाध्यक्ष कमालगंज सुनील तिवारी व  थानाध्यक्ष अमृतपुर सुनीलदत्त को कानपुर, एसओ जहानगंज संजीव राठौर को इटावा, एसएसआई मोहम्मदाबाद रामरेखा यादव को इलाहाबाद और एसएसआई फर्रुखाबाद विग्गन सिंह यादव को देवरिया भेजा गया है। उपनिरीक्षक रामसनेही को अलीगढ़ भेजा गया है। कानपुर देहात से सालिगराम वर्मा को फर्रुखाबाद के लिए स्थानांतरित किया गया है।

[adrotate banner="2"]