यूपी सरकार ने किये 12 आईएएस व 39 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Uncategorized

लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को अपने 12 आईएएस व 39 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये है| रविवार की शाम हुए इन तबादलों में सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियो को नई तैनाती के साथ ही अतिरिक्त विभागों और मंडलों का प्रभार दिया है |

राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारियो के तबादले की सूची निम्नवत है –
प्रमुख सचिव , पंचायती राज बी एम् मीना को प्रमुख सचिव , स्टाम्प एवं निबंधन विभाग में तैनाती दी है|
प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग मनोज कुमार को प्रमुख सचिव पंचायती राज के पद पर नई तैनाती की गई है|
अलीगढ के मण्डलायुक्त अनिल गर्ग को आयुक्त ग्राम विकास विभाग में भेजा गया है|
मंजीत सिंह, मण्डलायुक्त आगरा, को अलीगढ के मण्डलायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है|
बलरामपुर की जिलाधिकारी सुनीता चतुर्वेदी को सचिव नगर विकास बनाया गया है|
सचिव लोकनिर्माण विभाग संजीव कुमार को सचिव गृह विभाग|
एस के वर्मा मण्डलायुक्त बस्ती को मण्डलायुक्त मुरादाबाद बना कर भेजा गया है|
बस्ती मंडल का कार्यभार अब गोरखपुर मंडल के मण्डलायुक्त के रविन्द्र नायक देंखेगे, के रविन्द्र नायक को बस्ती मंडल का अतरिक्त कार्यभार दिया गया है|
अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल सुनिस्ठा सिंह की नई तैनाती सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर हुई है |
अपर आयुक्त सुशिल कुमार यादव कानपुर मंडल को संयुक्त निदेशक यूपीएसआईडीसी कानपुर में नई तैनाती दी गई है|
जिलाधिकारी ललितपुर निधि केसरवानी को प्रतीक्षारत रखा गया है, तो जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद अब जिलाधिकारी ललितपुर होंगे |

सरकार ने 4 उपजिलाधिकरियो का भी तबादला किया है , देवरिया में एसडीएम् रहे केशव कुमार सिंह का तबादला बलिया , रतिराम एसडीएम रामपुर का तबादला अमरोहा , शिवदयाल एसडीएम अमरोहा से हाथरस , अरुण कुमार प्रतीक्षारत को उपजिलाधिकारी रामपुर के पद पर भेजा गया है |